- टीएल बैठक में अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश.
सतना, 20 जुलाई. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर रानी बाटड ने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर विकास सिंह, एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह, सीईओ प्रतिपाल बागरी, डीपीओ राजेंद्र बांगरे, सीएमएचओ एलपी तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, नगर पालिका, ऊर्जा, पीएचई और राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुये कहा कि इन विभागों की शिकायतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती बाटड ने महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि 25 शिकायतें प्रतिदिन कम करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों की शिकायते कम है या एल-1 पर है, वे शिकायतो को नजर अंदाज न करे। बल्कि उन शिकायतों को कम करें।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो को गंभीरता से देखते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतो को संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर बंद करें। बैठक में कलेक्टर ने सैनिक कल्याण के अर्तगत झंडा दिवस का बकाया राशि भुगतान करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने सैनिक कल्याण के अंतर्गत झंडा दिवस का बकाया राशि भुगतान कर दिया है वे भुगतान की रसीद जमा करेंगे।
