कलेक्टर ने 4 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा, 10अप्रैल. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल ने 4 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है।

आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूद इनके आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

इन सभी आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए रीवा जिले की राजस्व सीमाओं सहित मऊगंज, सिंगरौली, सीधी तथा सतना जिले की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही ये रीवा जिले की सीमाओं में प्रवेश कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने शंखधर शुक्ला उर्फ शंखू निवासी कपसा, अरूण साकेत उर्फ रिंकू निवासी खैरी नईबस्ती चोरहटा, शाहरूख मंसूरी उर्फ शाहरूख तमंचा निवासी पुलिस चौकी के बगल में घोघर तथा जनार्दन कोल निवासी गोधनसिंह जनेह को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश दिया है।

Share This Article