रीवा- प्रचार रथ से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

Satnafirst Desk
2 Min Read
रीवा, 10 अप्रैल. लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गत 21 मार्च से प्रचार रथ भ्रमण कर रहे हैं।
Share This Article