– वरिष्ठ अधिवक्ता शुक्ला अगुवाई में लोगो ने लोकायुक्त को भेजा शिकायती पत्र.
रीवा, 17 मई. भ्रष्टाचार के आरोप शहर की अल्प आय वर्ग गृह निर्माण सोसायटी पर लगाई गई है. भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतत: कई लोग लामबंद हो गए हैं। इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदावन शुक्ला की अगुवाई में कई लोग लोकायुक्त कार्यालय पहुंच गए और शिकायती ज्ञापन पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की है.
शिकायती ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया कि संस्था समिति द्वारा वरिष्ठता को ध्यान दिए बगैर भू-खण्डों का आवंटन किया जा रहा है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष विपिन मिश्रा, कार्यकारी प्रबंधक रहमान अली व अन्य पदाधिकारियों द्वारा नियमों का पालन नही किया जाता, वर्ष 2021-22 मे संस्था के अध्यक्ष विकास तिवारी बने, 01 वर्ष कार्य के पश्चात् अपने फुफेरे भाई विपिन मिश्रा को अध्यक्ष बना दिया एवं संस्था का सम्पूर्ण कार्य का संचालन विकास तिवारी द्वारा अपने घर से किया जा रहा है। वहीं शिकायतकर्ता एड. वृंदावन शुक्ला ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी एक तरह से संस्था को अपनी जेब में रखते हैं।
