सतना 15 मई. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये जारी कार्यक्रमानुसार संसदीय क्षेत्र सतना की मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से की जायेगी। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गणना से होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने पोस्टल बैलेट की गणना के लिये क्यूकार कोड रीड करने अधिकारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया है।
जारी आदेशानुसार कृषि यंत्री शरद कुमार नर्वे, कार्यपालन यंत्री आरईएस अश्वनी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी कमलेश्वर सिंह, सहायक संचालक केके शुक्ला, सीईओ जनपद सोहावल प्रतिपाल बागरी को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
नियुक्त सभी अधिकारियों को मतगणना दिनांक 4 जून को प्रातः 6 बजे मतगणना कक्ष में उपस्थित रहकर सेवा निर्वाचकों द्वारा इलेक्ट्रानिक रुप से प्रेषित किये गये पोस्टल बैलेट (ईटीपीबी) की क्यूआर कोड रीडिंग का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। संबंधितों को मतगणना प्रवेश के लिये परिचय पत्र प्राप्त करने 31 मई तक आवश्यक दस्तावेज कलेक्ट्रेट सतना के एफ-2-10 कक्ष में जमा करने को कहा गया है।
