सतना, 12 जुलाई. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने मैहर प्रवास के दौरान गुरूवार को मैहर पहुंचकर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा देवी के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शुक्ल द्वारा मैहर मां शारदा दर्शन के मंदिर परिसर के पास पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस मौके पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य उपस्थित रहे।
