समय का सदुपयोग करें, कोचिंग सुविधा का लाभ उठायें-कलेक्टर

Satnafirst Desk
4 Min Read
  • बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग का नया बैच प्रारंभ.
WhatsApp Group Join Now

सतना,  12 जुलाई. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों को पुलिस सेवा में भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग के नये बैच का शुभारंभ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने किया गया। कलेक्टर वर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बालिकाओं को उपयोगी टिप्स देकर प्रोत्साहित भी किया।कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बालिकाओं से कहा कि असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि कमियों का आंकलन कर और भी उत्साह से लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा गाइडेन्स मिल जाये तो प्रथम प्रयास में भी सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में यह अवस्था और समय सबसे अधिक मेहनत करने का होता है। जितनी अधिक मेहनत की जायेगी, उतना ही आपका भविश्य सुखमय होगा और उत्कृश्ट जीवन जी सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 12वीं के बाद किसी भी छात्र-छात्रा की कैरियर की दिशा तय होती है। समय का सदुपयोग करे और निःशुल्क कोचिंग की सुविधाओं का भरपूर लाभ उठायें।

कलेक्टर ने कहा कि विगत वर्शों से संचालित बालिकाओं की कोचिंग के बेहतर परिणाम भी मिले हैं। कई प्रतिभागी बालिकाओं का चयन दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश पुलिस और अन्य विभागों के लिए हुआ है। यहां लाइब्रेरी और वाईफाई कनेक्शन की सुविधा भी है। सभी बालिकायें खूब मेहनत कर पिछले सभी बैच से भी बेहतर परिणाम लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम को श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, सीडीपीओ पुनीत शर्मा ने भी संबोधित कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा बेटियों को पुलिस की भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्श 2017 से निःशुल्क कोचिंग क्लास चलाई जा रही है। सत्र 2024-25 के नये बैच के लिए 276 बालिकाओं ने अपने आवेदन प्रस्तुत किये थे। जिसमें स्क्रीनिंग के आधार पर मेरिट में 100 बालिकाओं के बैच का चयन किया गया है। कार्यक्रम के बाद में कलेक्टर अनुराग वर्मा, श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने कन्या धवारी स्कूल के पास जिला बाल संरक्षण इकाई में संचालित निःशुल्क कोचिंग परिसर में एक पेड़ बेटी के नाम बालिकाओं के साथ पौधे भी रोपे।

निःशुल्क कोचिंग क्लासेस शुरू

यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का नवीन बैच 12 जुलाई को इनक्यूबेशन सेंटर, कलेक्ट्रेट ऑफिस के पीछे, धवारी चौराहा पर शुरू हो गया है। यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की तैयारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन का समय प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित है। निःशुल्क कोचिंग क्लासेस मेंस पर आधारित रहेगी। साथ ही अधिकारियों के लैक्चर भी रहेंगे। कलेक्टर अनुराग वर्मा और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा निःशुल्क कोचिंग के परीक्षित भारती के सहयोग से 13 मार्च 2022 से यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की निःशुल्क कोचिंग सतना में निरंतर संचालित हो रही है।

Share This Article