सतना, 4 जुलाई. कलेक्टर अनुराग वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में बताया कि इस वर्ष राज्य शासन द्वारा सतना जिले में राजस्व प्राप्तियों का लक्ष्य 15 से बढ़ाकर 26 करोड रुपए निर्धारित किया है। पिछले वर्ष निर्धारित लक्ष्य 15 करोड़ के विरुद्ध 13 करोड़ की राजस्व की प्राप्तियां हुई थी। राजस्व अधिकारी राजस्व वसूली पर ध्यान देकर माहवार नियमित रूप से राजस्व वसूली करायें।
लंबित शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में तत्परता के साथ करें
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रानी बाटड ने सीएम हेल्पलाइन और जन सुनवाई के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की लंबित 2474 शिकायतों में 35 कम हुई है। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग की 19, राजस्व की 1214 शिकायतें हैं, जिसमे 288 शिकायतें एल-1 पर है। पीएचई विभाग की कुल शिकायते 950 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की कुल शिकायतें 1031 है।
कलेक्टर बाटड ने निर्देशित करते हुए कहा कि ऊर्जा, राजस्व, पीएचई और महिला बाल विकास लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने इस सप्ताह शिकायतों के निराकरण में 50 प्रतिशत के आंकड़े को पार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों की शिकायते कम है, तो एल-1 पर आई शिकायतो को नजर अंदाज न करे। उन्होंने कम शिकायतो को भी गंभीरता से देखते हुए निराकरण कर बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम अमरपाटन आरती यादव, एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह, डीपीओ राजेंद्र बांगरे, सीईओ प्रतिपाल बागरी, सीएमओ अमरपाटन सुषमा मिश्रा, पीआईयू मन्दाकनी गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
