सभी कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 10 जुलाई. मध्यप्रदेश के सभी कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य होगा. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सभी कॉलेज प्रबंधन को आदेश जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर ड्रेस कोड तैयार करें.

विभाग का मानना है कि मेडिकल और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजेस की तरह ड्रेस कोड लागू होने से छात्र छात्राओं में एकरूपता और समानता आएगी. ड्रेस कोड में पेंट, शर्ट, सलवार और कुर्ता शामिल किया जा सकता है.

बता दें कि फिछले दिनों उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ड्रेस कोड को लेकर हुई बैठक में अफसरों को इसके निर्देश दिया था। वहीं मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि कॉलेजेस में ड्रेस कोड़ लागू हो.

Share This Article