किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को वितरित किये बीज

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना, 11 जुलाई. उप संचालक किसान कल्याण तथा कृशि विकास मनोज कश्यप द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय विकासखण्ड मझगवां का भ्रमण किया गया तथां विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
उन्होंने इस दौरान क्षेत्रीय अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को नियमानुसार बीज का वितरण सुनिश्चित किया जाये तथा योजनाओं में दिये गये लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जावे।
उप संचालक कृषि द्वारा किसान पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के पंजीकृत कृषक ग्राम हिरौंदी के उमेश कुमार गर्ग, ग्राम पंचायत मझगवां के राजेन्द्र गर्ग, बरहा के सुरेश गर्ग, अटवरही के लक्ष्मण सिंह, ग्राम बरूआ के मनेद्र सिंह एवं अशोक सिंह को बीज वितरित किया गया।
WhatsApp Group Join Now

Share This Article