ऊर्जा मंत्री तोमर ने किये मां शारदा देवी के दर्शन

Satnafirst Desk
2 Min Read
सतना 29 जून. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मैहर प्रवास को मां शारदा देवी मंदिर में मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, संतोष सोनी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने मैहर जिले के ग्राम अमदरा में राजेश सिंह गौड़ के घर में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत अमदरा का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और लाइन संधारण कार्य का निरीक्षण किया। अमदरा में 12 ट्रांसफार्मर लगे हैं और यहां 598 बिजली उपभोक्ता है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने गुरुवार की जन चौपाल में ग्रामीण जनों की मांग पर शुक्रवार को ही अमदरा में एक नए ट्रांसफार्मर का भूमिपूजन किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान अमदरा के एक बिजली उपभोक्ता के घर बैठ कर चाय पी।

मैहर जिले के प्रवास के दौरान मंत्री श्री तोमर ने स्थानीय जनों से सौजन्य भेंट भी की। इस दौरान मंत्री श्री तोमर अमदरा के पास नौगवां स्थित कश्मीर में आंतकी हमले में शहीद हुये एएसआई शंकर प्रसाद पटेल के घर भी पहुंचे। यहां पर उन्होने स्व. शंकर प्रसाद पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Share This Article