– मैहर जिले में विकासखंड स्तरीय कृषि संगोष्ठी .
सतना : शनिवार, 7 जुलाई. आत्मा परियोजना, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को पटवारी भवन मैहर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा म.प्र. शासन एवं भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
मैहर विधायक ने कहा कि जिले में शीघ्र ही कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की जावेगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी आवारा पशुओ को रोड पर घूमने नहीं दिया जायेगा, उनके लिए अलग से ब्यवस्था की जा रही है।प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.एस.नेगी एवं डॉ. अखिलेश जागरे द्वारा किसानो को विभिन्न खरीफ फसलो की समस्याओ पर विस्तार से जानकारी दी गई। किसानो में लगाने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटो में लगने के निदान के बारे में बताया गया.
संगोष्ठी दौरान उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्योद्योग से उपस्थित अधिकारिओ द्वारा अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, सभापति कृषि स्थाई समिति दीपक सिंह बघेल, विकास मिश्रा, देवदत्त सोनी, इन्द्रभान सिंह पटेल, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषक गण उपस्थित रहे।
