राज्यपाल पटेल ने नव नियुक्त मंत्री रामनिवास रावत को दिलाई शपथ

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 8 जुलाई. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,  राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री  प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, कौशल विकास गौतम टेटवाल, लखन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा और महापौर भोपाल मालती राय भी उपस्थित थीं.

शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव  वीरा राणा द्वारा किया गया. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक  सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रावत को दी बधाई 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम निवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई दी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल में आज नए सदस्य का आगमन हुआ है। श्री रावत सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं, वे चंबल अंचल के श्योपुर जैसे विकास की संभावनाशील जिले को प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके अनुभव का लाभ पूरे मंत्रिमंडल और सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा। 

Share This Article