भोपाल/सिंगरौली. 4 मार्च. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। चारों लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
जानकारी मुताबिक एक ही परिवार के चार लोग सिंगरौली से बनारस की ओर कर से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही राखड लोड हाइवा वाहन कार पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिसके कारण कार में बैठे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं।
यह हादसा सोनभद्र के रेनुकूट के पास का बताया जा रहा है, हादसे की पुष्टि जिले के कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने किया है।
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक राखड़ लोड हाइवा वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा और हाइवा अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों के शव को राखड़ से निकाला जा रहा है।
पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है, वहीँ हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश के मुताबिक जिले के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोग कार से वनारस जा रहे थे। जैसे ही सोनभद्र जिले के रेनुकूट के पास पहुँचे ,हादसे का शिकार हो गए, हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है
