अग्निवीर योजना के लिए युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण – डॉ. यादव

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुरैना , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना में रोजगार दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने और सेना में नई ऊर्जा लाने के लिए शुरू की गई अग्निवीर योजना में प्रदेश के युवाओं को चयनित कराने के लिए प्रति बैच 360 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रशिक्षण में युवाओं को गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और सामान्य अध्ययन जैसे विषयों की कोचिंग दी जाएगी। इससे युवाओं को अग्निवीर योजना में चयन में मदद मिलेगी। अग्निवीर सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से मिले रोजगार और स्वरोजगार से युवाओं के जीवन में नव सुख जीवन का सूरज उदय होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि नदी से नदी को जोड़कर गांव-गांव तक विकास की धारा बहाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। मध्य प्रदेश और राजस्थान को भी इस परियोजना का लाभ मिलना था लेकिन पिछली सरकारों ने इसे लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से पार्वती, काली सिंध, और चंबल नदी को जोड़ने का महाअभियान प्रारंभ हुआ हैं। प्रदेश के 12 और राजस्थान के 13 जिलों का विकास इस परियोजना के तहत होगा। किसानों को पीने और सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र में विकास होगा और समृद्धि आएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों और मजदूरों को उनका हक मिलेगा। मुरैना में बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री के संदर्भ में उन्होने कहा कि किसानों का 56 करोड़ बकाया उन्हें लौटाया जायेगा। नई फैक्ट्री लगवाएंगे। इसी तरह जैसे जेसी मिल्स ग्वालियर का पैसा भी मजदूरों को लौटाएंगे। किसानों और मजदूरों को कोई परेशान करे यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की भारतीय सनातन संस्कृति लगातार आगे बढ़ने की संस्कृति है। सर्वे भवन्तु सुखिनः – सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना के साथ सबका कल्याण चाहते हुए अपने परिवार, कुटुंब और देश को आगे बढ़ने का संस्कार हमारी संस्कृति में है। कुटुंब परंपरा का पालन करते हुए अपनी जरूरत और सपना पूरा करने के साथ ही कुछ बचत भी हम रखते हैं। इसी कारण से हम दुनिया, हर काल में, हर युग में समृद्ध हैं, सुसंस्कृत है और सभी को सुखी संपन्न दिखाई देते है। 

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रोजगार दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का यह कार्यक्रम अनुकरणीय है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के जीवन में नया सवेरा होगा। अध्यक्ष श्री तोमर ने कार्यक्रम के लाभार्थी नौजवानों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

TAGGED: ,
Share This Article