हरदा- रेस्क्यू आपरेशन फिर शुरू, शवो का मिलने का सिलसिला जारी

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 7 फरवरी. पटाखा फैक्ट्री में बुधवार सुबह से रेस्क्यू आपरेशन फिर शुरू हुआ है,  जिसमे शवो का मिलने का सिलसिला जारी है । सुबह से जारी आपरेशन में कई जले हुए शव मिले है.  फोरेंसिक टीम घटना स्थान पहुँची. घटना स्थल से नमूने एकत्र किए. साथ में संभाग कमिश्नर, आईजी और हरदा कलेक्टर पहुँचे.

हादसे में क्षतिग्रस्त मकानो की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है. दरअसल, मंगलवार को हरदा के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते भीषण विस्फोट हुआ है। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 25 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस विस्फोट में कई लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए। विस्फोट के बाद सड़कों पर लाशें बिछ गई। गाड़ियां जल कर राख हो गई। लोगों के घर उजड़ गए। इस दर्दनाक घटना में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना में करीब 140 लोग प्रभावित हुए हैं। 125 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे मे कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। मौके की तस्वीर काफी हृदय विदारक थी। बताया जा रहा है कि मौतों के आंकड़े में इजाफा हो सकता है। बीच-बीच में अभी पटाखे की आवाज आ रही है। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश है। कई परिवारों के लोग लापता है। चश्मदीदो का दावा कई लोग मलबे में अभी भी दबे हुए है।

आरोपियों की रिमांड मांगी जाएगी – इरशाद वली

फैक्ट्री में ब्लास्ट को लेकर नर्मदापुरम आईजी इरशाद वली ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की रिमांड मांगी जाएगी। आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड मांगी जाएगी। लाइसेंस के मामले में उन्होंने कहा कि फैक्ट्री संचालक के पास पूरे लाइसेंस थे। 2019 में जब लाइसेंस दिया गया था तब यहां पर है रहवासी क्षेत्र नहीं था। अब तक के 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सिर्फ 2 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है।

नर्मदापुरम आईजी इरशाद वली ने बताया कि हरदा की पटाका फैक्ट्री करीब 4.25 एकड़ में फैली थी। 29 लोगों से जमीन के छोटे छोटे टुकड़े किराए पर लिए गए थे। लेकिन 3500 स्क्वायर फीट पर ही डाइवर्जन करवाया गया था। बाकी क्षेत्र में अवैध तरीके से फैक्ट्री चल रही थी। राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल के नाम पर फैक्ट्री का लाइसेंस था। राजू पटाखे के नाम से यह फैक्ट्री चल रही थी।

विधानसभा में उठाया जाएगा मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष हरदा कांड का मुद्दा उठाएगा। विपक्ष स्थगन लाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सरकार से पूछा जाएगा बीजेपी के किन नेताओं के इशारों पर यह अवैध फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री मालिकों को किसका संरक्षण मिला हुआ था।

Share This Article