हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाः हिंदी में 22469 विद्यार्थी शामिल

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना. 6 फरवरी.  माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा 6 फरवरी को आयोजित हायर सेकण्डरी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिंदी (विशिष्ट) विषय की परीक्षा में 22 हजार 469 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 383 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि सतना और मैहर जिले के सभी 92 केंद्रों में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में  हुई। कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा और कलेक्टर मैहर रानी बाटड के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षाएँ पूरी सुचिता के साथ आयोजित हो रही हैं। मंगलवार को आयोजित हायर सेकेंडरी की परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने गठित उड़नदस्ते सक्रिय रहे और परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर केंद्रों पर अपनी नजर बनाये रखी।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम मैहर सुरेश जादव और तहसीलदार जितेंद्र पटेल द्वारा महाकाल विद्यालय मैहर और नेहरू सेंचुरी विद्यालय मैहर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित होते हुये पाई गई। निरीक्षण में परीक्षा ड्यूटी में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित पाये गये। जिन परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं में कमी पाई गई। उन कमियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। किसी भी केंद्र में कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली।

Share This Article