राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 अप्रैल को

Satnafirst Desk
2 Min Read
सतना 10 अप्रैल.  67वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन समारोह 11 अप्रैल को अपरान्ह 4ः30 बजे एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल करही सतना में आयोजित होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समारोह में 11, 14, 17, 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं द्वारा रोलर स्केटिंग का प्रदर्शन किया जायेगा।

दिव्यांगजन मोटराईज्ड रैली 12 अप्रैल को

WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशन में समावेशी, सुगम, विश्वसनीय एवं नैतिक मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरुक करने 12 अप्रैल को प्रातः 7ः30 बजे से दिव्यांगजनों की मोटराईज्ड ट्राइसिकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली सिविल लाइन चौपाटी से शुरु होकर जवाहर नगर स्टेडियम पर समाप्त होगी।

अतिथि शिक्षकों की सेवायें निर्वाचन कार्य में नहीं लगाने के निर्देश

संचालक लोक शिक्षण ने समस्त कलेक्टरों को कहा है कि अतिथि शिक्षकों की सेवायें निर्वाचन कार्य में नहीं ली जाये। अतिथि शिक्षकों की सेवायें स्कूल शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 30 अप्रैल तक मान्य की गई है। इसके पश्चात अतिथि शिक्षकों को मानदेय भुगतान करने का प्रावधान नहीं है। निर्वाचन कार्य में अतिथि शिक्षकों को यथासंभव न लगाया जाये तथा यदि अपरिहार्य कारणों से ऐसा किया जाना आवश्यक हो तो उनकी ड्यूटी 30 अप्रैल तक ही निर्वाचन कार्य में लगायी जाये।

Share This Article