- नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती
एन्फोर्समेंट एजेंसियों की कार्यवाही में 1 करोड़ 17 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं अन्य तकनीक सामान, 20 लाख 83 हजार 926 रुपये मूल्य की 26.717 किलोग्राम चांदी, 12 लाख 84 हजार 220 रुपये मूल्य की 12410 लीटर मदिरा एवं 33 हजार रुपये की बिना बिलिंग की खाद्य सामग्री जब्त की गई है। नकदी के प्रकरणों में अब तक 67 लाख 23 हजार 996 रुपये की जब्ती की गई है।
लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए एन्फोर्समेंट एजेंसियों के द्वारा चेक पोस्ट पर अवैध सामग्री, मदिरा, बहुमूल्य धातुओं, अवैध धनराशि एवं अन्य संदिग्ध वस्तुओं के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी लगातार वाहनों का निरीक्षण कर रहे हैं। समस्त एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्यवाही की डेली रिपोर्ट व्यय लेखा प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराई जा रही है।
