जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अमरपाटन में निकाली कलश यात्रा

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 10 जून. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद अमरपाटन में रविवार को वार्ड क्रमांक-13 शिवालय मंदिर गढ़ी से गौरीशंकर तालाब तक कलश यात्रा निकली गई। जल गंगा संवर्धन अभियान में कुएं, तालाब के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये लोगों से जनसहयोग कर इनके संरक्षण के लिये जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर परिषद कर्मचारी महिला स्वसहायता समूह एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थित में आयोजित किया गया।

मैहर जिले के वार्ड नम्बर-21 बड़ी माई मंदिर परिसर में सफाई अंतर्गत जिला प्रशासन मैहर नगर पालिका परिषद के अगुवाई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सामाजिक संगठनों की सहभागिता से बड़ी माई मंदिर में सफाई का कार्य किया गया। साथ ही स्वच्छता को लेकर बड़ी माई मन्दिर में शपथ भी दिलाई गई एवं चंडी देवी मंदिर से स्वछता का सन्देश देते हुए कलश यात्रा निकाली गई। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत कलस यात्रा चंडी माता मंदिर से घंटाघर, कटरा बाजार, कालीमाता मन्दिर होते हुए चंडी माता मंदिर में समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह, पार्षद ऋतु कोल एवं नरेश चौधरी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं जिले के सभी समाजसेवी उपस्थित रहकर श्रमदान में भाग लिया।

जल स्त्रोतों में किया जा रहा श्रमदान

राज्य शासन द्वारा संचालित जल गंगा अभियान के तहत जिले की जल संरचनाओं के संवर्धन-संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जल-गंगा-संवर्धन-अभियान अंतर्गत 9 जून को जिले के नगर परिशद चित्रकूट में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के श्री वीके जैन के नेतृत्व में रघुवीर मंदिर, जानकी घाट, सीता चरण चिन्ह से ओशो आश्रम तक जल स्रोतों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के कर्मचारियों व नगर परिषद चित्रकूट के कर्मचारियों ने मिलकर सहभागिता निभाई गई।

जल स्त्रोत हुआ पुनर्जीवित

प्रदेश सरकार द्वारा 5 से 16 जून, 2024 तक ’’जल गंगा सर्वधन’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के तालाबों, चेक-डेम, स्टाप-डेम, कुआ-बावड़ी व सार्वजनिक उपयोगी कूपों के गहरीकरण और मरम्मत के लिए आवश्यक गतिविधियां जनसहयोग के माध्यम से की जा रही हैं। अभियान के तहत जनपद पंचायत उचेहरा के लोहरौरा ग्राम के ग्रामीणजनों ने तालाब की सफाई में श्रमदान किया। इस दौरान एपीओ मनीषा कुरील, शकुंतला रजक, इंजीनयर दीपक सिंह, पीसीओ अभिमन्यु गौतम, सचिव दीपक ज्योति सेन सहित ग्रामीणजनो ने सहभागिता निभाई।

 नादन में की गई मंदिर परिसर की सफाई

जल गंगा अभियान के तहत जिले की जल संरचनाओं के संवर्धन-संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत मैहर जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत नादन में स्थित मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों व स्थानीय ग्रामीणजनों ने मिलकर सहभागिता निभाई।

Share This Article