आईएएस राजेश राजौरा एवं संजय शुक्‍ल सीएम के होंगे एसीएस एवं पीएस

Satnafirst Desk
1 Min Read
भोपाल 12 जून. मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्‍टाफ में अपर मुख्‍य सचिव एवं प्रमुख सचिव स्‍तर के अधिकारियों की पदस्‍थापना के आदेश जारी किये गये हैं। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने मंगलवार रात्रि में जारी आदेश में 1990 बैच के अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा उपाध्‍यक्ष, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं अपर मुख्‍य सचिव, मप्र शासन, एवीडी एवं प्रबंध संचालक, एनबीपीसीएल तथा विकअ-सह-सदस्‍य (पुनर्वास, भोपाल एवं अपर मुख्‍य सचिव मप्र शासन जल संसाधन विभाग (अतिरिक्‍त प्रभार) को मुख्‍यमंत्री का अपर मुख्‍य सचिव पदस्‍थ किया है।
उन्‍हें वर्तमान में धारित सभी विभाग को भी बनाये रखा गया है। इसी आदेश में 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्‍ल प्रमुख सचिव मप्र शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रमुख सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग (अतिरिक्‍त प्रभार) को मुख्‍य का प्रमुख सचिव पदस्‍थ किया है। शुक्‍ल के पास वर्तमान में धारित सभी विभाग बने रहेंगे। आदेश में 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रश्मि अरूण शमी प्रमुख सचिव, मप्र शासन स्‍कूल शिक्षा विभाग तथा आयुक्‍त (समन्‍वय) मध्‍यप्रदेश भवन नई दिल्‍ली (अतिरिक्‍त प्रभार) को मप्र शासन, आनंद विभाग का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।
Share This Article