मैहर में भी देखा गया भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव कार्यक्रम

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मैहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां शारदा मंदिर परिसर में 551 दीप वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा वेद मंत्रों के साथ प्रज्वलित किया गया। मैहर के बड़ी माई मंदिर में अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, एसडीएम सुरेश जाधव, सीएमओ लालजी ताम्रकार, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, वार्ड पार्षद अशोक चौबे मौजूद रहे।

Share This Article