लोकसभा निर्वाचन- अब तक 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • नगद राशि के साथ अवैध शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु भी जब्ती में शामिल

इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रूपये मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रूपये मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंट्स आदि) भी जब्त की गई हैं।

आचार संहिता के 27 दिन में “सी-विजिल एप” पर उल्लंघन की मिली 2852 शिकायतें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुमप राजन ने बताया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 16 मार्च से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। नागरिकों से “सी-विजिल एप” पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आचार संहिता के 27 दिन यानी 16 मार्च से 11 अप्रैल तक सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की 2852 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है।

 राजन ने बताया कि मुख्य रूप से सागर में 286, उज्जैन 232, ग्वालियर 179, मुरैना 172, राजगढ़ 160, रीवा 155, इंदौर 130, दमोह 120, सीहोर 118 और खरगौन जिले में 106 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अन्य जिलों से भी इस प्रकार की शिकायत मिली हैं।

Share This Article