सतना, 28 जुलाई. आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं।
राज्यमंत्री बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।
कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने सुनी समस्यायें
WhatsApp Group Join Now
म.प्र. राज्य स्तरीय कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री रामलाल रौतेल शनिवार को ग्राम झंडापुर पहुंचकर पीडित आदिवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
