राज्यमंत्री ने जनता दरबार लगाकर सुनी आमजनों की समस्यायें

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना, 22 जुलाई. नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं।
राज्यमंत्री बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

बराकला में वृक्षारोपण

WhatsApp Group Join Now

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिमान फाउंडेशन के सौजन्य से रैगांव के ग्राम बराकला में ग्रामीणजनों की उपस्थित में पौधरोपण किया।

Share This Article