विकास और विरासत के मंत्र को आत्मसात कर देश आगे बढ़ रहा-मोदी

Satnafirst Desk
3 Min Read
PM at the laying foundation stone of Shri Kalki Dham Temple at Sambhal, in Uttar Pradesh on February 19, 2024.
WhatsApp Group Join Now

संभल . देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास और विरासत के मंत्र को आत्मसात करके देश जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के अचोंडा कम्बोह में श्री कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखी और मंदिर के मॉडल का अनावरण भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री कल्कि धाम मंदिर आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

मोदी ने कहा कि भारत अब ऐसे स्‍थान पर है जहां हम अनुसरण नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। भारत को प्रौद्योगिकी-डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है और नवाचार केंद्र के रूप में विशेष पहचान हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि भारत में एक नये युग की शुरुआत हो गयी है। उन्‍होंने कहा कि एक तरफ सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्रम में मंदिरों का निर्माण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, शहरों में हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है और देश में बड़ी मात्रा में विदेशी निवेश आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराये गये हैं। लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दस करोड़ कनेक्शन दिये गये हैं। दस करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का विकास हुआ है। संभल जिले के विकास का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक क्लस्टर और गंगा एक्सप्रेसवे का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के हस्तशिल्प एवं शिल्पकला को लगातार प्रोत्साहित दिया जा रहा है। इस समारोह में श्री कल्कि धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम ने भी संबोधित किया।

Share This Article