एयर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, यात्री के बैग से पैसे भी गायब 

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट एआई-433 के यात्री ने थाने में दर्ज कराई शिकायत.

भोपाल. 7 जुलाई. अभी तक हवाई जहाज की यात्रा को सुरक्षित मानी जाती है, खासकर सामानों की सुरक्षा को लेकर लोग भरोसा करते हैं, पर इसी हवाई जहाज में चोरी का मामला पहली बार सामने आया है. भोपाल में एक वकील संजय दुबे ने फ्लाइट में यात्रा के दौरान उनके पर्स से पैसे चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. वकील एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल की फ्लाइट में सफर कर रहे थे. इसी दौरान उनके पैसे चोरी हुए हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

वकील दुबे ने बताया है कि वो बुधवार की शाम एयर इंडिया की फ्लाइट एआई- 433 से दिल्ली से भोपाल आए थे. उन्होंने अपना पर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर चैक इन के समय अपने बैग में रख दिया था. जब फ्लाइट भोपाल में लैंड हुई, तो अराइवल एरिया से बैग लेकर अपने घर पहुंच गए. गुरुवार की सुबह जब घर पर उन्होंने अपना बैग खोलकर देखा, तो उसमें पर्स सहित कपड़े, दस्तावेज आदि सामान रखा मिला लेकिन जब पर्स देखा तो पाया कि पर्स में आईडी समेत अन्य सामान तो था, लेकिन 500-500 के 8 नोट के अलावा एक 100 का नोट यानी कुल 4100 रुपए गायब थे. वकील संजय दुबे ने फ्लाइट में सफर के दौरान पर्स से पैसे चोरी होने की शिकायत नगर थाने और एयरपोर्ट अर्थोरिटी से की है.

उधर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि यात्री के बैग में रखे पर्स से रुपए चोरी होने के मामले की जांच करवाई जाएगी. वैसे दिल्ली हो या राजा भोज एयरपोर्ट, फुल फ्रूफ सिक्युरिटी सिस्टम रहता है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाएंगे. उससे पता चल जाएगा कि कहां चूक हुई है?

Share This Article