नॉन इंटरलॉकिंग से तीन ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– बिलासपुर से रायगढ़ के बीच नहीं चलेगी ये ट्रेन.

भोपाल, 7 जुलाई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर -चांपा मल्टीपल लाइन्स विद्युतीकृत खंड के अंतर्गत अकलतरा से जांजगीर नैला तक ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम और अकालतरा में कासिमकोटा साइडिंग लाइन पर कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. इसके लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें शार्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट एवं आंशिक निरस्त रहेगी. इस दौरान ये तीनों ट्रेनें बिलासपुर और रायगढ़ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

पमरे भोपाल मंडल के जनसपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12 से 16 जुलाई 2024 तक बिलासपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. यह कोरबा और बिलासपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी. इसी तरह 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस को 10, 11, 13 और 15 जुलाई को बिलासपुर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. इसी तरह 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 12, 13, 15, और 17 जुलाई को बिलासपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट हो जाएगी.

यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीआरएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारम्भ करें

Share This Article