मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के उत्तरी हिस्सों में मानसून का प्रवेश

Satnafirst Desk
2 Min Read
– भोपाल समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट.
भोपाल, 29 जून. दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के उत्तरी हिस्सों में प्रवेश करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया है। प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहा. दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के उत्तरी हिस्सों में शुक्रवार को प्रवेश करते हुए पूरे मध्यप्रदेश सक्रिय हो गया है।
इधर, राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के मंडला, शिवानी, छिंदवाड़ा, उमरिया और बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इधर, सीधी का तापमान सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पचमढ़ी शिवनी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का टेंपरेचर 27.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मलाजखंड और छिंदवाड़ा का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग भोपाल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, बताया गया है कि प्रदेश के सिवनी और डिंडोरी में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, सीहोर, देवास, शाजापुर, मंडला, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, अनूपपुर के अमरकंटक, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि बैतूल, नर्मदापुरम के पंचमढ़ी, रायसेन, अशोकनगर, भोपाल, रायसेन के भीमबेटका, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सतना के चित्रकूट, मैहर, दमोह, कटनी में हल्की गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने या गिरने का अनुमान है। इधर, शहडोल, उमरिया, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, बड़वानी और रतलाम के धोलावाड़, हरदा, नरसिंहपुर, जबलपुर में भी मौसम बदल सकता है।
Share This Article