– किसानों और आम लोगों को मिलेगी राहत.
भोपाल, 10 जून. लोगों के लिए गुड न्यूज है. एक सप्ताह में एमपी में दस्तक मानसून दे सकता है. जबलपुर और बालाघाट के रास्ते एमपी में मानसून का आगमन हो सकता है. रीवा- सतना जिले में 18 जून तक मानसून बारिश शुरू हो जाने की उम्मीद है. रविवार को मुंबई, कोंकण समेत महाराष्ट्र के दक्षिण पश्चिम के हिस्से में मानसून पहुंच गया है. फिलहाल ग्वालियर चंबल संभाग मे अगले सप्ताह उमस वाली गर्मी का करना पड़ सकता सामना है.
भोपाल समेत कई इलाकों में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हुई. वहीं ग्वालियर – चंबल, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में कल से 16 जून तक लू के आसार. है. रतलाम, धार, भोपाल और छिंदवाड़ा में बारिश, तो झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, बैतूल में आंधी – तूफान की संभावना है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते एमपी में आंधी – बारिश का दौर चलेगा.
