अस्पतालों में बढ़ रही लू के मरीजों की संख्या

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • एम्स में 72 घंटे में पंहुचे 1900 मरीज़. जारी की एडवाइजरी
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 29 मई.  नौतपा में मध्य प्रदेश रेगिस्तान के जैसा तप रहा है। प्रदेश में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी है। एमपी में 50 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया है। निवाड़ी में 48.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। 20 जिलों में पारा 45 के पार पहुंच गया। ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सागर, नीमच समेत 16 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल एम्स में लू के मरीजों की संख्या इजाफा हो रहा है। तीन दिन में OPD में 18 सौ मरीज पहुंचे। डिहाइड्रेशन, बुखार ,थकान ,कमजोरी, उल्टी और दस्त जैसी शिकायत लेकर मरीज़ एम्स पहुंचे। एम्स ने एडवाइजरी ने जारी की है कि लोग गर्मी और धू से बचे। जरूरत हो तो तभी घर से बाहर निकले। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए एम्स भोपाल में पंजीकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। बीते मंगलवार को राजधानी भोपाल में दो लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों को अचानक चक्कर आया और बेहोश हो गए। वहीं डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रदेश के इन इलाकों में चेतावनी

एमपी के राजगढ़, सीहोर, खंडवा, शाजापुर, कटनी, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दमोह, निवाड़ी में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, कटनी, जबलपुर और मंडला जिले में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। वहीं जिन शहरों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया वहां पर तीव्र लू चलने की चेतावनी भी दी गई है।

Share This Article