चौथे चरण के अंतिम दिन 43 अभ्यर्थियों ने भरे 71 नाम निर्देशन पत्र

Satnafirst Desk
2 Min Read

भोपाल, 26 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम दिन गुरूवार 25 अप्रैल को 43 अभ्यर्थियों ने 71 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। चौथे चरण में कुल 101 अभ्यर्थियों द्वारा 154 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।

WhatsApp Group Join Now

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने बताया है कि चौथे चरण के नामांकन भरने के अंतिम दिन तक लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 11 अभ्यर्थियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 15 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 26 अभ्यर्थियों द्वारा 33 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।

राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Share This Article