चित्रकूट- परिक्रमा कर मांगा जीत के लिए आशीर्वाद

Satnafirst Desk
2 Min Read
सतना. 23 मई. प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भगवान श्रीराम की तपस्थली चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन- पूजन किया और कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चार सौ सीटों पर एनडीए की जीत का दावा भी दोहराया। पूर्व गृहमंत्री एवं मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट पहुंच कर भगवान कामतानाथ के दर्शन किये।
उन्होंने दर्शन – पूजन के साथ ही कामदगिरि पर्वत की 5 किमी लंबी परिक्रमा भी की। इस दौरान उनके साथ समर्थक और अन्य क्षेत्रीय भाजपा नेता भी रहे। डॉ मिश्रा चित्रकूट स्थित दतिया आश्रम गए और वहां उन्होंने कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के साथ आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कृषि मंत्री कंसाना भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को चित्रकूट पहुंचे थे।
बेशक आएंगी 4 सौ सीटें-
WhatsApp Group Join Now

इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्थानीय मीडिया कर्मियों से बात करते हुए लोकसभा चुनाव में देश भर की 4 सौ सीटों पर एनडीए की जीत का दावा भी दोहराया। डॉ मिश्रा ने कहा कि जिसे शक हो वो इसे विश्वास में बदले,4 सौ सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने चित्रकूट आगमन से जुड़े प्रश्न पर कहा कि यहां भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन का जो उद्देश्य सब का होता है ,वही उद्देश्य उनका भी है।

21:51
Share This Article