प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की चित्रकूट घाट अध्यात्म अनुभव योजना की लांचिग

Satnafirst Desk
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 7 मार्च. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत मां मंदाकिनी (गंगा) के घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्य का सतना जिले के चित्रकूट में 26 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मध्यप्रदेष के चित्रकूट घाट अध्यात्म का अनुभव योजना की लांचिग की।

इस अवसर पर सुरेन्द्र पाल मैदान उद्यमिता परिसर चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। कार्यक्रम में पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पषुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि स्वदेष दर्षन योजना 2.0 और प्रसाद योजना के तहत ग्वालियर, चित्रकूट और पीताम्बर पीठ दतिया, अमरकंटक में धार्मिक तीर्थ स्थलों के विकास की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में 27 करोड़ रूपये की लागत से भरत घाट, राघव प्रयाग घाट, विश्राम घाट का कायाकल्प किया जायेगा। इससे लगभग 200 नाविक केवट परिवारों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में सांसद गणेष सिंह ने कहा कि स्वदेष दर्षन योजना 2.0 के तहत प्रधानमंत्री मोदी देष के विभिन्न धार्मिक स्थलों को विकास की सौगात देकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रभात झा, महापौर योगेष ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत साधना पटेल, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, जिला अध्यक्ष सतीष षर्मा, कुल गुरू चित्रकूट ग्रामोद्योग विष्वविद्यालय डॉ. भरत मिश्रा, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आषुतोष गुप्ता भी उपस्थित थे।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया जायेगा – डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र दो राज्यों में बंटा होने के फलस्वरूप निर्माण कार्यों में कठिनाई होती है। इसलिए चित्रकूट के अन्तर प्रदेषीय समग्र विकास और नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के समन्वय कर समग्र चित्रकूट के विकास के लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय चित्रकूट में पृथक से स्थापित किया जायेगा। इसी प्रकार गुप्त गोदावरी से पर्यटन टूरिस्ट बंगला तक चित्रकूट की प्रमुख सड़क को फोरलेन बनाया जायेगा।  देव स्थानों के विकास को लेकर मंत्री मण्डलीय समिति भी बनाई जायेगी, जो ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र का समन्वय करेगी।

139 करोड़ से अधिक 8 कार्यों का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 139 करोड़ से अधिक लागत के 18 कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. इनमें नगर परिषद चित्रकूट के अंतर्गत 41 करोड़ 56 लाख रूपये लागत के मोहकम गढ़ तिराहे से पीली कोठी तक चित्रकूट की मुख्य मार्ग निर्माण कार्य और चित्रकूट निकाय अंतर्गत छूटे हुए स्थानों में 3 करोड़ 95 लाख रूपये लागत के स्ट्रीट लाइट एवं पोल स्थापना कार्य तथा 34 करोड़ 10 लाख रूपये लागत के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बनने वाले शासकीय उ0मा0वि0 बगहा के सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य शामिल है.

Share This Article