सतना : 15 फरवरी. जिले के प्रसिद्ध स्थल रामवन में बसंत पंचमी के अवसर पर पांच दिवसीय मेला आयोजित हो रहा है। इस बहुप्रतीक्षित मेले के आयोजन की तैयारियां भी अब अंतिम चरण पर हैं।
ग्राम पंचायत मतहा की सरपंच श्रीमती मनीषा अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि रामवन मेले का शुभारंभ 14 फरवरी को सांसद गणेश सिंह द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक मानस संघ रामवन श्रीकृष्ण माहेश्वरी करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रुप में अध्यक्ष मानस संघ अखंड प्रताप सिंह, प्रेसिडेंट प्रिज्म सीमेंट मनीष सिन्हा उपस्थित रहें। शुभारंभ कार्यक्रम 14 फरवरी को दोपहर 2ः30 बजे से कार्यक्रम स्थल मेला मैदान रामवन में आयोजित होगा।
रामवन के मेले में शिव-शक्ति छायाचित्र प्रदर्शनी
WhatsApp Group Join Now
रामवन के पांच दिवसीय बसंतोत्सव मेले में शिव-शक्ति पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जायेगी। शासकीय तुलसी संग्रहालय रामवन के संग्रहाध्यक्ष केएल डाभी ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। प्रदर्शनी आमजनों के लिये प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।
