सीमांकन प्रकरणों की गलत जानकारी देने पर सात दिन का वेतन देने के निर्देश

Satnafirst Desk
3 Min Read

– कलेक्टर मैहर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

सतना : 13 फरवरी. कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने तहसील सभागार में बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये। राजस्व विभाग की समीक्षा में कार्य प्रगति को लेकर कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई। बैठक में आरआई बदेरा कमल सिंह बागरी द्वारा सीमांकन प्रकरणों के संबंध में दी गई जानकारी का मिलान करने पर जानकारी गलत पाई गई। साथ ही सही जानकारी के लिये बार-बार पूछे जाने पर भी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिस पर कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी करते हुये 7 दिवस का वेतन काटने का आदेश दिया गया।

Share This Article