यूजी एवं पीजी प्रवेश तृतीय चरण सीएलसी के लिए 5 अगस्त तक होंगे पंजीयन और सत्यापन

Satnafirst Desk
3 Min Read
सतना, 3 अगस्त. उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय चरण (सीएलसी राउंड) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों के लिए तृतीय चरण (सीएलसी राउंड) के लिए 2 अगस्त से 10 अगस्त तक ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।

कैरियर काउंसलर के लिए आवेदन 5 अगस्त तक

म.प्र. शासन के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगार आवेदकों के लिए कैरियर मार्गदर्शन हेतु योजना चलाई जा रही है। कैरियर काउंसलिंग योजनांतर्गत वर्श 2024-25 के लिए कैरियर काउंसलर का पैनल तैयार करने जिला रोजगार कार्यालय में आवेदन किये जा सकते हैं।
मनोवैज्ञानिक काउंसलर हेतु मनोविज्ञान विषय में स्नाकोत्तर डिग्री या पी.जी. डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। विशय विशेशज्ञ हेतु कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव सहित किसी भी विशय में स्नातकोत्तर अथवा स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक अपना आवेदन, नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, मोबाइल नम्बर तथा रोजगार पंजीयन और पूर्ण बायोडाटा पर चस्पाकर समस्त प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित प्रति के साथ 5 अगस्त 2024 को सायं 5 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय सतना में जमा कर सकते है.

 

Share This Article