सीएम ने दिखाई भोपाल-रीवा ट्रेन को हरी झंडी

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 3 अगस्त. यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, रेल प्रशासन ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के महत्वपूर्ण शहर रीवा के बीच नई सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारंभ की है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया. सीएम ने शुक्रवार को रात 11 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 6 की तरफ इटारसी छोर से हरी झंडी दिखाकर 22145 भोपाल- रीवा एक्सप्रेस को रवाना किया.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सांरग, भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय समेत शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं जन सामान्य नागरिक उपस्थित रहे, वही रेलवे प्रशासन से डीआरएम देवाषीश त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे. इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि इस नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस से न केवल यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी, बल्कि यह दोनों शहरों के बीच संपर्क को भी सुदृढ़ करेगी.

भोपाल और रीवा के बीच सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को भोपाल से तथा शनिवार और सोमवार को रीवा से किया जाएगा.

शनिवार को रीवा में हरी झंडी दिखाएंगे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम शुक्ल,   रीवा में शनिवार की रात 22.30 बजे प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन को हरी झंडी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल दिखाकर रवाना करेंगे. इस मौके पर सतना- रीवा के जनप्रतिनिधि समेत जबलपुर रेलवे मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

भोपाल-रीवा-भोपाल एक्सप्रेस की समय सारणी

भोपाल और रीवा के बीच सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को भोपाल से तथा शनिवार और सोमवार को रीवा से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस  02 अगस्त से अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस  03 अगस्त से अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:23 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजिशन

इस नई रेल सेवा में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। शुभारंभ सेवा (दिनांक 02 अगस्त 2024 को) में इस ट्रेन को 20 कोच के साथ चलाया जाएगा, इसके बाद नियमित रूप से 24 कोच के साथ चलेगी।

—–

Share This Article