मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 5  जून.  मध्‍यप्रदेश में बीजेपी ने क्‍लीन स्‍वीप करते हुए सभी 29 सीटों पर कब्‍जा कर लिया। मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी अंतिम जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सर्वाधिक मतों से इंदौर के शंकर लालवानी 11,75092 मतों से जीत दर्ज की। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8,21, 408 मतों से जीत हासिल की है। गुना से ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने 5,40929 वोट से जीत दर्ज कराई।

भोपाल संसदीय सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने 5,01,499 वोट से जीत दर्ज कराई है।  मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभानिर्वाचन 2024 के अंतर्गतमध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। निर्वाचन परिणाम की जानकारी ऊपर दी हुई है.

Share This Article