- रतलाम में आयोजित हब एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत पीसीपीएनडीटी कार्यशाला
WhatsApp Group Join Now
भोपाल , 14 मार्च. महिला चिकित्सकों ने भ्रूण हत्या को रोकने के लिए भारत सरकार से हेल्प लाइन नंबर चाहा गया, जिससे जब सोनोग्राफी सेंटर पर आधार कार्ड लेकर कोई महिला प्रसव पूर्व परीक्षण के जांच के लिए आती है तो उसके आधार नंबर की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सके।
यह बात रतलाम में आयोजित हब एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत पीसीपीएनडीटी कार्यशाला सह जिला टास्क फोर्स का आयोजन जिला पंचायत सभागृह में उपस्थित महिला रोग विशेषज्ञों ने कही। इसके पूर्व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं महिला सुरक्षा एवं संरक्षा पर बने जागरूकता रथ को हरी झंडी अमन वैष्णव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया।
महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा
महिला को प्रसव पूर्व परीक्षण से मना किया जाता है तो वह अन्य स्थान पर कहीं न कहीं सोनोग्राफी के लिए जाती है। ऐसे में आधार नंबर से महिला हितग्राही को ट्रेस किया जा सकता है। जिससे एक ओर महिला को सुरक्षा मिलेगी तो वही दूसरी ओर भ्रूण हत्या को रोका जा सकेगा और समाज बेटी जन्म का स्वीकार करने के लिए बाध्य होगा।
