सतना कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना, 12 जुलाई. एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गुरुवार को पुलिस लाइन सतना में कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सामूहिक रूप से वृहद पौधरोपण किया। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा ने प्राकृतिक संतुलन में पेड़-पौधों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि हर एक व्यक्ति “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत” एक पौधे का रोपण करे, पौधारोपण करने के बाद उसका संरक्षण करना बेहद जरूरी है। संरक्षण के अभाव में पौधा पेड़ का रूप नहीं ले सकता है, इसलिए उसे पेड़ का रूप देने का संकल्प ले, जिससे कि आने वाले दिनों में आपके द्वारा लगाए गए पेड़ो से पूरा क्षेत्र हरभरा हो जाए। इस अवसर पर नेहा चौधरी वर्मा, पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार के जनों के साथ पौधरोपण किया।
Share This Article