स्कूल चले हम अभियानः अधिकारियों ने किया बच्चों का मार्गदर्शन

Satnafirst Desk
3 Min Read
  • भविष्य से भेंट कार्यक्रम.
WhatsApp Group Join Now

सतना 21 जून. शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का शाला में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलें अभियान के तहत विद्यालयों में तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन शासकीय विद्यालयों में गुरुवार को भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी व्यक्ति, अधिकारी, समाजसेवी, खिलाड़ी, पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक स्वयं द्वारा चुनी गई शाला में जाकर विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया।

इसी कड़ी में अपर कलेक्टर मैहर शैलेंद्र सिंह ने अमरपाटन तहसील के ग्राम पंचायत पोड़ी कला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत छात्रों के संवाद किया। उन्होने छात्रों के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसी प्रकार एसडीएम अमरपाटन आरती सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपाटन में भविष्य से भेंट के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होने नवप्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा नीति और बच्चों के कैरियर के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बच्चों को अपना मार्गदर्शन प्रदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उ

न्होने कहा कि छात्र जीवन का उपयोग ज्यादा से ज्यादा सीखने में करें। अभिभावकों का भी दायित्व बनता है कि कोई बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहने पाये। इस अवसर पर शाला में आमंत्रित व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों को पठन-पाठन से संबंधित उपयोगी सामग्री भेंट भी की गई। इसी प्रकार जिले के अन्य शासकीय विद्यालयों में प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी के अधिकारी भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शामिल हुये।

एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय का ’द ब्लैक एयरोप्लेन’ चैप्टर पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने छात्रों का मौखिक टेस्ट भी लिया। छात्रों के शैक्षणिक और बौद्धिक स्तर परखने उनसे सवाल भी किये। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला प्रबंधक लोक सेवा ऋतुराज पांडेय ने शासकीय हाई स्कूल डाम्हा में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत बच्चों की क्लास ली।

Share This Article