पंचायत विभाग, रक्षित निरीक्षकों और सूबेदारों के स्थानांतरण

Satnafirst Desk
1 Min Read
भोपाल. 14 मार्च. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एमपी के सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर तबादलों का दोर शुरू है.
बीती रात शासन ने पंचायत विभाग के जनपद सीईओ, पुलिस विभाग में आर आई के स्थानांतरण कर दिए गए हैं. राज्‍य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विकास खण्‍ड अअिधकारियों को स्‍थानान्‍तरित किया हैं।  मऊ गंज के नई गड़ी की प्रभारी सीईओ कल्पना यादव का ब्योहारी शहडोल, अजय सिंह हनुमना से ईसा नगर छतरपुर और गुमान सिंह का रानापुर झाबुआ से घटिया उज्जैन किया गया है.
वहीं 113 इंस्‍पेक्‍टर्स, कार्यवाहक स्‍पेक्‍टर्स, रक्षित एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादलें किये हैं।. राज्‍य के पुलिस मुख्‍यालय ने पुलिस स्‍थापना बोर्ड की सिफारिश पर 94 निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं। एक अन्‍य आदेश में पुलिस मुख्‍यालय ने स्‍थापना बोर्ड की‍ सिफारिश पर 19 रक्षित निरीक्षकां एवं कार्यवाहक रक्षित निरीक्षकों और सूबेदारों के स्‍थानान्‍तरण किये हैं।
Share This Article