रीवां-रानी कमलापति के बीच दो ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 17 मार्च. पश्चिम मध्य रेलवे ने होली त्यौहार पर रीवां-रानी कमलापति-रीवां के मध्य 02-02 ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया. इससे होली पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लीयर हो सकेगा. यात्री 139 पर जानकारी लेकर इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षण करा सकते हैं.

होली स्पेशल ट्रेन 01704 स्पेशल ट्रेन 30 एवं 31 मार्च को रीवां से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01.55 बजे बीना, 03.00 बजे विदिशा एवं 04.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी. वही 01703 रानी कमलापति-रीवा 31 मार्च और 01 अप्रैल को रानी कमलापति स्टेशन से 06.25 बजे प्रस्थान कर 07.23 बजे विदिशा, 09.30 बजे बीना होकर अगले दिन 17.00 बजे रीवां स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन में कोच कम्पोजीशन के तहत 01 एसी प्रथम श्रेणी, 01 एसी सेकंड, 04 एसी थर्ड, 12 स्लीपर, 04 जनरल एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे. रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी.

रतलाम में दोहरीकरण कार्य, भोपाल होकर जानेवाली ट्रेनों का मार्ग बदला

पश्चिम रेलवे, रतलाम मण्डल में धोसवास -नामली स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य होना है. इस के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ गाडिय़ों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है.

ट्रेन 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस 18 एवं 19 मार्च को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-कोटा-नागदा-उज्जैन-संत हिरदाराम नगर होते हुए गंतव्य को जाएगी.

ट्रेन 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 19 और 20 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदाराम नगर-उज्जैन-नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी.

ट्रेन 12720 हैदराबाद -जयपुर 18 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदाराम नगर-उज्जैन-नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर, 12719 जयपुर – हैदराबाद 20 मार्च को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-कोटा-नागदा-उज्जैन-संत हिरदाराम नगर होते हुए गंतव्य को जाएगी.

ट्रेन 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 19 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-कोटा-नागदा-उज्जैन-संत हिरदाराम नगर होते हुए गंतव्य को जाएगी.

—–

Share This Article