विदिशा कॉंग्रेस अध्यक्ष समेत आधे दर्जन नेता भाजपा मे शामिल

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. मध्‍यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व कांग्रेस को लगभग हर दिन ही झटकें लग रहे हैं। सोमवार को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

टीकमगढ़ के पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी, गौरिहार जनपद अध्यक्ष तुलसी अनुरागी एवं गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इसी बीच कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कटारे को विदिशा जिला अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है। पार्टी के मुताबिक कटारे के संगठनात्मक निर्देशों के पालन के प्रति निष्क्रिय रहने के कारण ये कार्रवाई की गई है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष विदिशा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश कटारे एवं टीकमगढ़ के पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी, गौरिहार जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसी अनुरागी एवं गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सत्यसिंह पटेल, कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी और अनिल दीक्षित सहित आधा दर्जन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री भूपेन्‍द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीडी शर्मा से कहा- कल ही पीएम मोदी ने कहा था कांग्रेस में भगदड़ मची है, आप देख भी रहे हैं, लगातार लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में दूसरे जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। टीकमगढ़ जिले से पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने कांग्रेस छोड़ दी है। इसके पहले कांग्रेस नेता कैलाश द्विवेदी भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। शर्मा ने कहा कि- विदिशा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उनके साथ कई जनप्रतिनिधियों ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की हैं। कल ही मोदी जी ने कहा था की कांग्रेस में भगदड़ मची है आप देख भी रहे है लगातार लोग कांग्रेस छोड़ रहे है। जिनके मन में देश के लिए कुछ काम करने की इच्छा है, वो सब बीजेपी के साथ जुड़ रहे है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह राम मंदिर निर्माण को पॉलिटिक्स स्टंट कहते है, राममंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का प्रतीक है। कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने पर बोले वीडी शर्मा आगे-आगे देखिए होता है क्या।

वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद राकेश कटारे ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाकर सनातन धर्म का कांग्रेस ने अपमान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के विकासकार्य को देखते हुए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देश मजबूत हो रहा है।

Share This Article