बिना मुखिया के महिला नेत्रियों ने किया हार पर मंथन

Satnafirst Desk
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित.  पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बनाई रखी दूरी

 विजय कुमार

भोपाल, 12 जून. विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में बुरी तरह पराजित हुई कांग्रेस इन दिनों हार के मंथन में लगे हैं. पर इसे लेकर अब भी पार्टी के पदाधिकारी कितने गंभीर है, इसकी बानगी मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में दिखी. इस बैठक में ना तो पीसीसी चीफ दिखे, ना ही संगठन के वरिष्ठ नेता. अकेले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने बैठक में उपस्थित महिला नेत्रियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.

कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद हार के कारणों की समीक्षा कांग्रेस की महिला विंग ने किया. बैठक में प्रदेश के जिलों की महिला अध्यक्ष, ब्लॉकाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी आई. बताया जाता है कि वैसे महिला पदाधिकारियों की संख्या 200 से उपर होगी, पर आज की बैठक में केवल 70-80 पदाधिकारी ही उपस्थित हुई. इनमें भी ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सतना, रीवां आदि से नेत्रियां आई. पार्टी की कमजोरी दूर करना पहली प्राथमिकता विभा ने मीडिया को बताया कि बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, लोकसभा और विधानसभा प्रभारी महिलाएं शामिल हुई.

उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस की हार पर मंथन करने के साथ ही आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा कर सुझाव मांगे हैं. लोकसभा चुनाव में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर रिपोर्ट मांगी गई है. मुद्दों की किस तरह से जिलों में उठाया जाए, इसके भी निर्देश दिए हैं. संगठन की कमजोरी को दूर करना, हमारा पहला काम होगा.

वादाखिलाफी पर प्रदेश में करेंगी प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बीजेपी सरकार नई पात्र बहनों के नाम नहीं जोड़ रही है. बहनों को रसोई गैस सिलेंडर पर पैसे भी नहीं दिए जा रहे हैं. मोहन सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध प्रदेश भर में महिला कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. लोकसभा चुनाव में हार पर विभा ने कहा कि हार से हताश होने की जरूरत नहीं है. जहां हमारी कमजोरी है, उसे दूर करेंगे. साथ ही सक्रिय नेत्रियों को महिला कांग्रेस से जोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा पर बीजेपी भटक चुकी है. हम विरोध पर उन्हें यह मुद्दे याद दिलाएंगे.

पटवारी के ना आने से महिला नेत्रियां निराश

दोपहर 12 बजे की बैठक डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के इतंजार में नेत्रियां करती रही, पर सूत्रों ने बताया कि पटवारी इंदौर में थे. उनको दोपहर तक वापस भोपाल आना था, पर नहीं आएं. हम उनका इंतजार करती रही. पटवारी के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, जो भोपाल में थे, वे भी नहीं आई. जिससे महिला नेत्रियों को कोई भी मार्गदर्शन नहीं मिल पाया. दूर- दूर से आई महिला नेत्रियों को निराश होना पड़ा. एक महिला नेत्री ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि वे 300 किमी दूर से आज सुबह इस बैठक में आई. अपना घरबार, पति- पर हमारे वरिष्ठ नेता ही गायब रहे. ऐसा लगता है कि बैठक मात्र औपचारिकता निभाने को लेकर की गई हो. ग्वालियर से आई महिला अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि हार का मंथन कर संगठन को मजबूत बनाने की कही गई है. बैठक में अगर पार्टी के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी आते, तो अच्छा रहता.

Share This Article