मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल आयेंगे, चित्रकूट, कलेक्टर – एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना 6 मार्च. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 7 मार्च को चित्रकूट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10.30 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे. इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्रकूट भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर तैयारियो के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर आरईएस ईई अश्विनी जायसवाल, सीएमओ मझगवां विशाल सिंह, सीईओ जनपद सुलभ सिंह पुषम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता एवं अधिकारियों के साथ उद्यमिता ग्राउंड, भरत घाट, हेलीपैड सहित संबंधित स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
यहां स्थानीय कार्यक्रम रामवन पथ गमन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो कान्फ्रेसिंग कार्यक्रम) में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12ः30 बजे हेलीकाप्टर से सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share This Article