केजेएस सीमेंट एमपी में करेगा 2000 करोड़ का निवेश

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • 1500 स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार .
  • केजेएस ने 3.5 मिलियन टन सीमेंट का एमओयू किया साइन
WhatsApp Group Join Now

सतना. 7 मार्च. केजेएस सीमेंट ने 3.5 मिलियन टन सीमेंट का नया एमओयू साइन किया है। इसमें लगभग 1500 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी केजेएस सीमेंट के चेयरमैन पवन अहलूवालिया ने दी।

उन्होने कहा कि अभी हाल उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में भाग लेकर वापस लौट जाने-माने उद्योगपति पवन अहलूवालिया ने कहा कि वर्तमान सरकार की औद्योगिक नीतियों से उद्योग जगत में उत्साह है और आने वाले समय में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।

चेयरमैन अहलूवालिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे सीमेंट फैक्ट्री लगाए बारह साल हो गए लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में गए उद्योगपतियों में से कुछ चुनिंदा लोगों के साथ भोजन ग्रहण किया और उनको वन-टू-वन मिलने का समय दिया, उनकी समस्याएं सुनीं ; साथ ही समाधान का वादा किया । इससे उद्यमी काफी उत्साहित हुए हैं ।

अहलूवालिया ने कहा कि मैंने भी 2000 करोड़ के निवेश से 3.5 मिलियन टन सीमेंट उत्पादन के विस्तारीकरण के लिए नए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे लगभग 1500 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और हमारे सीमेंट उत्पादन की क्षमता बढ़कर 7 मिलियन टन हो जाएगी.

Share This Article