राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर ने किया मैहर जेल का निरीक्षण

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 2 मई. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने अपने मैहर जिले के प्रवास के दौरान सबजेल मैहर का निरीक्षण किया। स्पेशल मॉनीटर ने जेल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कैदियों को गुणत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं तथा उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाए।

महिला बंदियों के लिए चिकित्सा सुविधा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा उनके साथ रह रहे बच्चों को भी सभी सुविधाएं मिले। श्री गोयल ने निर्देश दिए कि जमानत मिलने के बाद कोई भी बंदी जेल में न रहे इस बात की सुनिश्चितता होनी चाहिये।

Share This Article