देश-विदेश में रीवा जिले के सुंदरजा आम की मांग

Satnafirst Desk
3 Min Read
– कुठुलिया में आम अनुसंधान केंद्र में आम बगीचे के टेंडर की राशि दोगुनी.
रीवा, 11 मई. जिले में पाया जाने वाला सुंदरजा आम विश्व प्रसिद्ध है। देश-विदेश में इस आम की मांग रहती है। इसके साथ ही अन्य प्रजातियों के आम भी काफी महत्व रखते हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि जिले के कुठुलिया में आम अनुसंधान केंद्र में इस वर्ष आम के बगीचे के टेंडर की राशि पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी हो गई है।
पिछले वित्तीय वर्ष में जिस रेट पर टेंडर दिया गया था इस साल दोगुने से भी अधिक रहा। बता दें कि जिले के गोविंदगढ़ में पाए जाने वाले सुंदरजा आम को जीआई टैग मिलने से ना सिर्फ सुंदरजा आम को एक अलग पहचान मिली है बल्कि इसका लाभ अब दूसरे आम की प्रजातियों को भी मिल रहा है। यही कारण है कि जिले के कुठुलिया आम अनुसंधान केंद्र में कई अन्य प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित विकसित किया जाता है। जहां हर हाल आम की फलों का ठेका होता है.
 जिले में पाया जाने वाला सुंदरजा आम विश्व प्रसिद्ध है। देश-विदेश में इस आम की मांग रहती है। इसके साथ ही अन्य प्रजातियों के आम भी काफी महत्व रखते हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि जिले के कुठुलिया में आम अनुसंधान केंद्र में इस वर्ष आम के बगीचे के टेंडर की राशि पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी हो गई है।
पिछले वित्तीय वर्ष में जिस रेट पर टेंडर दिया गया था इस साल दोगुने से भी अधिक रहा। बता दें कि जिले के गोविंदगढ़ में पाए जाने वाले सुंदरजा आम को जीआई टैग मिलने से ना सिर्फ सुंदरजा आम को एक अलग पहचान मिली है बल्कि इसका लाभ अब दूसरे आम की प्रजातियों को भी मिल रहा है। यही कारण है कि जिले के कुठुलिया आम अनुसंधान केंद्र में कई अन्य प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित विकसित किया जाता है। जहां हर हाल आम की फलों का ठेका होता है।
WhatsApp Group Join Now

इस संबंध में अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि कुठुलिया अनुसंधान केंद्र की 60 एकड़ जमीन में लगे 237 प्रजातियों के आम का टेंडर इस वर्ष हुआ है। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुने से भी ज्यादा है। इस वर्ष पूरे बगीचे का टेंडर 18 लाख 71 हजार रुपए में हुआ है। जबकि पिछली बार यही टेंडर 7 लाख 11 हजार रुपए में हुआ था।

Share This Article